आईवीएफ क्या है? प्रक्रिया, सक्सेस रेट, और फायदे | IVF in Hindi

आईवीएफ हिंदी -  शुरुवात से समझे तो नैचरल प्रेग्नेंसी के दौरान फर्टिलाइजेशन , यानि शुक्राणु और एग का मेल फीमेल के अंदर होता है। जिसके बाद प्रेग्नन्सी रहती है और ९ महीने बाद बच्चा होता है. पर यदि,  स्पर्म, यूटरस, फैलोपीयन ट्युब, या एग्ज़, में कोई भी प्रॉब्लम आती है जिसकी वजह से नैचरल प्रेग्नन्सी नहीं रह पाती तब IVF तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

Share This Post

माँ-पापा बनने का एहसास होता है खास पर कभी-कभी कुछ कारणवश कपल्स को बच्चा होने में कठिनाई हो सकती है, ये कपल्स मदत ले सकते है IVF, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF Full Form in hindi), यानी टेस्ट- ट्यूब बेबी तकनीक की।

आईवीएफ क्या होता है? – IVF kya hota hai?

शुरुवात से समझे तो नैचरल प्रेग्नेंसी के दौरान फर्टिलाइजेशन, यानि शुक्राणु और एग का मिलन फीमेल के अंदर होता है। जिसके बाद प्रेग्नन्सी रहती है और ९ महीने बाद बच्चा होता है. पर यदि,  स्पर्म, यूटरस, फैलोपीयन ट्युब, या एग्ज़, में कोई भी प्रॉब्लम आती है जिसकी वजह से नैचरल प्रेग्नन्सी नहीं रह पाती तब IVF तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।

आईवीएफ सक्सेस रेट – Progenesis Fertility Center

सभी आधुनिक उपचार और सक्षम डॉक्टरों के साथ, प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में IVF उपचार का सफलता दर 75-80% है। जबकि सफलता दर आपको गर्भधारण करने की आपकी संभावना का संकेत देते है, वे आपकी स्थिति के लिए विशिष्ट नहीं हैं। प्रोजेनेसिस में हमारे फर्टिलिटी विशेषज्ञ आपको IVF तकनीक का उपयोग करके आपकी सफलता की संभावना का उचित संकेत देंगे। आईवीएफ  ट्रीटमेंट  में अप्रातृतीक तरीके से शुक्राणु को अंडे से मिलाया जाता है। तो आखिर आईवीएफ कैसे होता है? आइये जानते है- 

आईवीएफ कैसे करते हैं?

IVF एक लम्बी प्रक्रिया है जिसमे आम तोर पर ६-८ हफ्ते लग सकते है। आइये आई वी एफ प्रक्रिया (टेस्ट ट्यूब बेबी प्रोसेस) को  शुरू से अंत तक विस्तार में जाने:

  1. आई वी एफ डॉक्टर के साथ कंसल्टेशन:IVF ट्रीटमेंट के शुरवाती तौर पर एक्सपर्ट फर्टिलिटी डॉक्टर के साथ आपकी स्थिति का विश्लेषण कर आपको ट्रीटमेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता है। जिसके बाद आपकी स्थिति के अनुसार योग्य आई वी एफ ट्रीटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाती है। 
  2. ओवेरियन स्टिमुलेशन (Ovarian stimulation): महिला से एक से अधिक अंडे प्राप्त होने के लिए   इंजेक्शन दिए जाते है जिसे ओवेरियन स्टिमुलेशन कहा जाता है। क्योंकि जितने अधिक अंडे प्राप्त हो पाएंगे  उतने अच्छे भ्रूण यानि एम्ब्र्योस बन पाएंगे।
  3. स्पर्म सैंपल लेना (Sperm sample): हर आईवीएफ सेंटर में एक कमरा होता है जहा सीमेन सैंपल कलेक्ट किया जाता है। सीमेन सैंपल लेने के बाद  एंड्रोलॉजिस्ट्स अच्छे स्पर्म को अलग कर उनका शुद्धिकरण करते हैं।
  4. फर्टिलाइजेशन (Fertilization): सही जांच और परिक्षण के बाद लैब में अंडे और शुक्राणुओं को फर्टिलाइजेशन के लिए रखा जाता हैं, जो बादमे भ्रूण यानि एम्ब्र्योज बन जाता हैं।
  5. भ्रूण स्थानांतरण (Embryo transfer): ३-४ दिन के परीक्षण के बाद स्वस्थ एम्ब्रयो महिला के गर्भ में डाला जाता है। साथ ही जहा भ्रूण को अधिक देख रेख की जरुरत होती है उन केसेस में 14 दिनों के बाद भ्रूण स्थानांतरण किया जाता है। इस प्रकिया को मेडिकल भाषा में  embryo transfer भी कहा जाता हैं।
  6. गर्भावस्था की जांच (Pregnancy after IVF): आई वी एफ प्रक्रिया के  १४-१५ दिन बाद महिला की प्रेग्नेंसी टेस्ट कर गर्भधारणा (ivf pregnancy) की पुष्टि की जाती है जिसके बाद गर्भधारणा और बच्चे का जन्म एकदम प्राकृतिक तरीके से होता हैं।

IVF Process Step by Step

आई वी एफ की जरुरत किसे है? आईवीएफ ट्रीटमेंट किसके लिए है?

इनफर्टिलिटी के कई कारणों पर आई वी एफ प्रभावी उपाय साबित हुआ है, साथ ही एडवांस्ड आईवीएफ ट्रीटमेंटस पुरुष बांझपन उपचार के लिए उपयोग किए जाते है।
जब कोई दूसरा पर्याय न दिखे तो डॉक्टर्स अक्सर IVF का चयन करते है।
आखिर आईवीएफ उपचार की जरुरत किसे है? 
अगर आप या आपका पार्टनर इन स्थितियों का सामना कर रहे है तो आपको IVF की जरुरत पड़ सकती है। 

  • एंडोमेट्रियोसिस
  • ओव्यूलेशन संबंधित डिसऑर्डर
  • फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक या खराब होना
  • फाइब्रॉइड्स
  • अस्पष्टीकृत इनफर्टिलिटी
  • आनुवंशिक विकार
  • पुरुष इनफर्टिलिटी

आईवीएफ के क्या फायदे है?

आईवीएफ(इनफर्टिलिटी का इलाज) कई कपल्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं, साथ ही इस प्रक्रिया के फायदे अनगिनत है। स्वस्थ गर्भधारणा स्वस्थ शिशु के जन्म से लेके गर्भपात का खतरा कम करने तक IVF लाखो जोड़ो के लिए फायदेमंद रहा है। आइये आईवीएफ ट्रीटमेंट के फाईदो को विस्तार में जाने:

  • स्वस्थ गर्भधारणा व स्वस्थ बच्चे की संभावना
  • दाता शुक्राणु और अंडे का उपयोग कर सकते है
  • आप प्रेग्नेंसी का समय तय कर सकते है
  • इंफर्टिलटी पर श्रेष्ठ ट्रीटमेंट

आईवीएफ में कितना खर्चा आता है?

आई वी एफ उपचार (IVF) का खर्चआपकी फर्टिलिटी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है। 
हर कपल की आवश्यक्ताए अलग होती है जिसकारण ट्रीटमेंट का खर्च हर दंपत्ति के लिए अलग होता है। आईवीएफ उपचार उपकरण जैसे माइक्रोस्कोप, इनक्यूबेटर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए होते है जो अन्य देशों जैसे अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी से लाये जाते है। 
साथ ही ivf का खर्च आपकी उम्ब्र, मेडिकल हिस्ट्री, आपके शहर, पहले फेल हुए IVF या IUI साइकल्स, फर्टिलिटी क्लिनिक और ivf डॉक्टरों का अनुभव, इन चीज़ो पर निर्भर करता है। 
आईवीएफ एक ऐसा ट्रीटमेंट है जिसमें महंगे उपकरण और कुशल डॉक्टरों की जरूरत होती है। इसके अलावा, इस फर्टिलिटी प्रक्रिया के लिए एक विश्व स्तरीय फर्टिलिटी लैब और उपकरणों में नवीनतम तकनीक की आवश्यकता होती है जो इसे फिर से अन्य उपचारों की तुलना में अधिक महंगा बनाती है।

आई वी एफ के बाद सावधानी –

IVF प्रकिया से गुजर रहे हर दंपत्ति को भ्रूण स्थानांतरण के बाद इन चीज़ो का खास ध्यान रखना चाहिए जैसे:

  • खुश और सन्तुष्ट रहें
  • अत्यधिक आराम और काम दोनों से बचे 
  • काम हाल-चाल वाला व्यायाम करे 
  • समभोग से दूर रहे 

भ्रूण स्थानांतरण के १४-१५ दिन बाद महिला की प्रेग्नेंसी टेस्ट कर गर्भधारणा(ट्यूब बेबी प्रेगनेंसी) की पुष्टि की जाती है, जिसके बाद गर्भधारणा और बच्चे का जन्म एकदम प्राकर्तिक तरीके से होता हैं । पर यदि सही तरीके से देख-भाल न की जाये, मानसिक और शारीरक रूप से महिला स्वस्थ न हो तो परिणाम गंभीर हो सकते है। 
IVF तकनीक के बारे में कईयों के मन में कई सवाल आते होंगे, इसीलिए ये जरुरी है के आप ऐसे क्लिनिक जाये जहा IVF प्रोसेस पुरे एथिक्स और १००% ट्रांसपेरेंसी यनी पारदर्शकता के साथ की जाती हो ।

आईवीएफ के लिए फर्टिलिटी डॉक्टर को कैसे चुनें?

यदि आप आईवीएफ पर विचार कर रहे हैं तो एक विशेषज्ञ अनुभवी और भरोसेमंद डॉक्टर/ क्लिनिक का चयन करना महत्वपूर्ण है

नीचे दिए गए ब्लॉग आपकी मदद कर सकते है:

सही क्लिनिक, एडवांस्ड तकनीक और डॉक्टरों के योग्य मार्गदर्शन के साथ हजारो जोड़ो की तरह आप भी पूरा कर सकते है अपना परिवार! 

एक साल से आधिक काल बीतने के  बाद भी यदि आप निसंतानता से परेशान है, तो आज ही अनुभवी IVF डॉक्टरो से अपना इनफर्टिलिटी कंसल्टेशन कराये: +91 70309 44041 WhatsApp : +91 94239 71620 

अधिकतम पूछे जाने वाले आईवीएफ हिंदी से संबंधित प्रश्न:

आईवीएफ के लिए सही समय क्या है?

Answer:  कपल्स को अक्सर सलाह दी जाती है कि आईवीएफ का चयन करने से पहले एक वर्ष के लिए नैचुरली गर्भधारण करने की कोशिश करें। जोड़े की उम्र यहां मुख्य भूमिका निभाती है, अगर दंपति की उम्र 30 साल से कम है तो उन्हें एक साल की कोशिश के बाद और यदि उनकी उम्र 30 साल से अधिक है तो 6 साल के अंदर फर्टिलिटी डॉक्टर के पास जाना चाहिए।

क्या आईवीएफ दर्दनाक होता है?

Answer:  हालाकि प्रक्रिया दर्दनाक नहीं है यह अनुभव हर एक के लिए अलग है।  इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं प्रक्रिया दरम्यान उपयोग की जाने वाली सुइयां भी दर्द पैदा करने के लिए बहुत पतली होती है। चाहे एग कलेक्शन की प्रक्रिया हो या भ्रूण स्थानांतरण प्रक्रिया आपको शायद ही कोई दर्द होगा। 

आईवीएफ के कितने समय बाद आप प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं?

Answer:  हालांकि ऐसे मामलों में इंतजार करना मुश्किल है, आप २ सप्ताह के अवधि के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं।

क्या आईवीएफ बच्चे स्वस्थ होते हैं?

Answer: जी हाँ, आईवीएफ द्वारा पैदा हुए बच्चे स्वस्थ होते हैं। आईवीएफ एक विकसित तकनीक है जो बहुत सारे लोगों को संतान प्राप्ति की संभावनाएं प्रदान करती है।

आईवीएफ कितनी बार किया जा सकता है?

Answer:  ऐसी तो कोई लिमिटेशंस नहीं है, अंतिम निष्कर्ष कपल द्वारा आईवीएफ डॉक्टर के साथ मिलकर निर्धारित किया जाता है।

आईयूआई और आईवीएफ में क्या अंतर है?

Answer: आईयूआई एक ऐसी प्रक्रिया है जहां शुक्राणु को सीधे गर्भाशय में रखा जाता है और फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया शरीर के अंदर होती है।  दूसरी ओर आईवीएफ है जिसमें अंडो और स्पर्म्स का मिलन लॅब में किया जाता है।

आईवीएफ इंजेक्शन कितने दिन लगते है?

Answer: यह आपके फर्टिलिटी क्लिनिक में आपके लिए चुने गए आईवीएफ प्रोटोकॉल पर निर्भर करेगा। आमतौर पर फर्टिलिटी इंजेक्शन की अवधि कपल की प्रजनन स्थिति, कारण और बांझपन के कारण के आधार पर निर्धारित की जाती है।

Subscribe To Our Newsletter

Get updates and learn from the best

More To Explore

एटोपिक प्रेग्नेंसी (Ectopic Pregnancy): जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार

एटोपिक प्रेग्नेंसी गर्भावस्था की वह स्थिति है, जिसमें फर्टिलाइज्ड एग (निषेचित अंडाणु) गर्भाशय (uterus) में नहीं, बल्कि गर्भाशय के बाहर किसी अन्य जगह पर विकसित होना शुरू कर देता है। यह एक जोखिमपूर्ण स्थिति हो सकती है। इस ब्लॉग में हम इसके कारणों, लक्षणों, निदान, उपचार और रोकथाम के उपायों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

Risks of Having an Extremely Large Uterine Fibroid

Fibroids are uterine growths that are sometimes called uterine leiomyomas or myomas. The uterus is made of muscle, and fibroids develop out of it. Fibroids can protrude from both the inside and outside of the uterus and if treated early can prevent severe consequences.