आईवीएफ फेल होने के कारण और आईवीएफ फेलियर के बाद सफल गर्भावस्था के लिए क्या करें?

IVF failure reasons in Hindi
आईवीएफ का मतलब है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन। आपने कई लोगों से आईवीएफ उपचार के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जोड़ों के लिए पहले सायकल में आईवीएफ प्रक्रिया सफल नहीं होती? आईवीएफ फेल होने के कई कारण हैं, और सभी कारणों का अध्ययन और निदान करके आईवीएफ विफलता को दूर किया जा सकता है। लेकिन असफल आईवीएफ सायकल के बाद आगे क्या? आइए जानें इस ब्लॉग में।

Share This Post

आईवीएफ का मतलब है इन विट्रो फर्टिलाइजेशन। आपने कई लोगों से आईवीएफ उपचार के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ जोड़ों के लिए पहले सायकल में आईवीएफ प्रक्रिया सफल नहीं होती? आईवीएफ फेल होने के कई कारण हैं, और सभी कारणों का अध्ययन और निदान करके आईवीएफ विफलता को दूर किया जा सकता है। लेकिन असफल आईवीएफ सायकल के बाद आगे क्या? आइए जानें इस ब्लॉग में।

आईवीएफ फेलियर के कई मामलो में शामिल है 

  • आपकी उम्र
  • स्थानांतरित भ्रूण की गुणवत्ता
  • प्रत्यारोपण समस्याएं
  • गर्भाशय का ख़राब अस्तर 

आईवीएफ फेल क्यों होता है?

भ्रूण स्थानांतरण के बाद आईवीएफ फेल होने का मुख्य कारण है भ्रूण इम्प्लांटेशन विफल होना। पर हर बार आईवीएफ फेल होने का ये एक ही कारण नहीं हो सकता। अक्सर केसेस में स्पर्म और अंडो में दिक्कतों के कारण सायकल फेल जा सकती है। साथ ही आपके शरीर की प्रतिक्रिया, गर्भाशय की खराब परत, आपकी जीवनशैली या क्रोमोसोमल असामान्यताएं भी आईवीएफ विफलता का कारण हो सकती हैं।

आईवीएफ फेल होने के कारण:

  • महिला का अधिक उम्र
  • शुक्राणुओं की खराब गुणवत्ता
  • भ्रूण चयन के गलत तरीके
  • आईवीएफ लैब में एडवांस्ड तकनीकों का आभाव 
  • इम्प्लांटेशन की समस्या
  • आईवीएफ ट्रीटमेंट को आपके शरीर की प्रतिक्रिया
  • भ्रूण में क्रोमोसोमल अब्नोर्मलिटी

आईवीएफ फेलियर का सामना कर रहे है? ये एक सेकंड ओपिनियन आपकी पहली सफल प्रेग्नेंसी का कारन बन सकता है ! 

आईवीएफ फेल होने के लक्षण

IVF fail hone ke lakshan

आईवीएफ  फेल होने पर आप ये लक्षण महसूस कर सकती हैं।

  • क्रॅम्पिंग
  • रक्तस्त्राव
  • सिर दर्द
  • मूड स्वीग्स 
  • पीठ के निचले हिस्से में दर्द

यदि आप ऊपर दिए गए लक्षणों को महसूस कर रही हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें!

आईवीएफ कितनी बार कराना चाहिए? 

आईवीएफ सायकल करने की कोई विशिष्ट संख्या नहीं होती। हलाकि ये प्रयास 3-4 बार किया जा सकता है, ये पूरी तरह आपके उस समय की शारीरिक और मानसिक स्तिथि पर निर्भर करता है। साथ ही आपकी स्तिथी के अनुसार आपके डॉक्टर इस बारे में सही राय देंगे। इसीलिए इस बारे में  आपके डॉक्टर से बात करना सही रहेगा।

असफल आईवीएफ के बाद आप कितनी जल्दी फिर से कोशिश कर सकते हैं? 

How soon after a failed IVF can you try again?

आईवीएफ साइकल्स के बिच का अंतर आम तोर पर चार से छह सप्ताह तक होता है।आईवीएफ का दूसरा चक्र शुरू करने से पहले आपको कम से कम एक पूर्ण मासिक चक्र से गुजरने तक का इंतजार करना आवश्यक है। लेकिन इस सब से पहले आपकी मानसिक और शारीरिक स्तिथि का विश्लेषण जरुरी है। 

Reference: How soon after a failed IVF can I try again

आईवीएफ फेल होने के बाद के बाद एक सफल गर्भावस्था की संभावना

आईवीएफ फेलियर न केवल आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि आपकी आर्थिक स्थिती को भी प्रभावित करता है। लेकिन निराश होने की बात नहीं, एडवांस्ड फर्टिलिटी तकनीक माता-पिता बनने के कई रस्ते खोल देते हैं। आपकी स्तिथि का विश्लेषण कर आपके डॉक्टर आपके लिए सही विकल्पों का सुझाव दे सकते है।

जैसे: 

PGD/ PGS टेस्ट:

PGD/ PGS टेस्ट ट्रांसफर से पहले भ्रूण का उचित परीक्षण करती है। यदि दंपति को कोई आनुवंशिक रोग है तो यह परीक्षण लाभकारी होता है।

डोनर एग के साथ आईवीएफ:

जब महिला की उम्र अधिक हो, या कुछ ओवारीण कॉम्प्लिकेशनस हो तब अक्सर डॉक्टर डोनर एग के साथ आईवीएफ का सुझाव देते है।

आईवीएफ का एक और प्रयास:

कुछ कपल्स को आईवीएफ के साथ  गर्भ धारण करने के लिए एक से अधिक प्रयासों की आवश्यकता हो सकती है। 

एडवांस्ड आईवीएफ तकनीक की मदद से:

ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर, लेजर असिस्टेड हैचिंग, आईवीएफ,  इक्सी, इम्सी, पिक्सी  इत्यादी आधुनिक उपचारों की मदद से आईवीएफ की सफलता दर को दोगुना करने में मदद मिलती है।  

आईवीएफ सफलता के लिए खुद को किस प्रकार तैयार करे?

  • हेल्दी वजन बनाए रखें।
  • पर्याप्त विटामिन डी ले।
  • तनाव से बचें।
  • स्वस्थ आहार ले।
  • पर्याप्त नींद ले।
  • जंक फूड से दूर रहे। 
  • नशीली चीज़ो का सेवन ना करे। 
  • अपनी डायट में गुड फैट को शामिल करें।
  • नियमित रूप से हल्का-फुल्का व्यायाम करें।  

निष्कर्ष 

आईवीएफ फेलियर जैसे बड़े दुःख का सामना करना आसान नहीं। पर ये भी सच है के आईवीएफ से ज्यादा सफल साबित हुआ आज तक कोई भी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट भी नहीं। सही फर्टिलिटी क्लिनिक और आईवीएफ डॉक्टर की मदद से आपके सफल आईवीएफ की संभावना बढ़ जाती है।

ऍडव्हान्स फर्टिलिटी ट्रीटमेंट्स मॉडर्न ART Labs, इन-डेप्थ इवैल्यूएशन, कपल की सही केस स्टडी, और व्यक्तिगत उपचार योजनाओं के साथ प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर ने आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन)  तकनीक का उपयोग कर पहली ही आईवीएफ सायकल में कई कपल्स की सफल गर्भधारणा में मदत की है। प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में यदि आप आओगे तो मूल कारण का विश्लेषण करने के बाद ही आपके स्तिथि के आधार पर खास एक नियोजित-सूचित उपचार योजना बनायीं जाती है। 

आईवीएफ फेलियर से जुड़े अन्य सवाल है? हमारे फर्टिलिटी तज्ञ आपका सही से मार्गदर्शन करेंगे।

आईवीएफ फेलियर के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

आयव्हीएफ फेलियर का सबसे कॉमन कारण क्या है?

उत्तर: आयव्हीएफ फेलियर का सबसे कॉमन कारण है इम्प्लांटेशन फेलियर जो अक्सर क्रोमोसोमल अब्नोर्मलिटी के कारण होती है। 

आईवीएफ कितनी बार कराना चाहिए? 

उत्तर: आईवीएफ सायकल करने की कोई विशिष्ट संख्या नहीं होती। हलाकि ये प्रयास 3-4 बार किया जा सकता है, ये पूरी तरह आपके उस समय की शारीरिक और मानसिक स्तिथि पर निर्भर करता है। साथ ही आपकी स्तिथी के अनुसार आपके डॉक्टर इस बारे में सही राय देंगे। इसीलिए इस बारे में  आपके डॉक्टर से बात करना सही रहेगा।

क्या आईवीएफ पहली कोशिश में सफल हो सकता है?

उत्तर: आईवीएफ के सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, आपका चुना हुआ फर्टिलिटी क्लिनिक और सही आईवीएफ डॉक्टर कई मामलों में पहले आईवीएफ प्रयास में सफलता दिला सकते हैं।

असफल आईवीएफ के बाद आप कितनी जल्दी फिर से कोशिश कर सकते हैं? 

उत्तर: आईवीएफ साइकल्स के बिच का अंतर आम तोर पर चार से छह सप्ताह तक होता है।आईवीएफ का दूसरा चक्र शुरू करने से पहले आपको कम से कम एक पूर्ण मासिक चक्र से गुजरने तक का इंतजार करना आवश्यक है। लेकिन इस सब से पहले आपकी मानसिक और शारीरिक स्तिथि का विश्लेषण जरुरी है। 

आईवीएफ सक्सेस बढ़ने के लिए क्या करे?

उत्तर:

  • हेल्दी वजन बनाए रखें।
  • पर्याप्त विटामिन डी ले।
  • तनाव से बचें।
  • स्वस्थ आहार ले।
  • पर्याप्त नींद ले।
  • जंक फूड से दूर रहे। 
  • नशीली चीज़ो का सेवन ना करे। 
  • अपनी डायट में गुड फैट को शामिल करें।
  • नियमित रूप से हल्का-फुल्का व्यायाम करें।  

Subscribe To Our Newsletter

Get updates and learn from the best

More To Explore

A Fertility Specialist or A Gynaecologist – Who, When, and Why?

A fertility specialist specializes in fertility treatments, whereas a gynaecologist handles issues regarding women’s reproductive health in general. If you are having trouble getting pregnant then consult a fertility expert for solutions.

गर्भावस्था के लिए प्रायमरी फर्टिलिटी इलाज : ‘ओव्यूलेशन इंडक्शन ट्रीटमेंट’

‘इनफर्टिलिटी’ जो की दुनियाभर के लाखो जोड़ों की समस्या बन गई है। जिनमें से ओवुलेशन समस्या इनफर्टिलिटी एक मुख्य कारन है। फर्टिलिटी ट्रीटमेंट में सबसे पहला और प्राथमिक इलाज है ‘ओव्यूलेशन इंडक्शन’। लेकिन इस उपचार के लिए जोड़े की उम्र, इनफर्टिलिटी का अवधि, इनफर्टिलिटी की समस्याएं, मेडिकल हिस्टरी को ध्यान में रखा जाता है। तो ओव्यूलेशन इंडक्शन क्या है,और किसे करना चाहिए, सक्सेस रेट ऐसी और जानकारी के लिए ब्लॉग अंत तक पढ़ें।