AMH टेस्ट क्या होता है?  एंटी-मुलेरियन हार्मोन टेस्ट क्यों किया जाता है ?

एएमएच टेस्ट क्या है?

 यह एक ब्लड टेस्ट होता है जो महिलाओं की फर्टिलिटी और अंडाशय की स्थिति को जांचने में मदद करता है।

लो एएमएच क्या होता है ?

आम तौर पर AMH का स्तर 2.20 - 6.80 ng/mL होना चाहिए है। अगर इसका स्तर 1 ng/mL से कम होता है तो इसे लो एएमएच (Low AMH) कहते हैं।

कम उम्र की महिलाओं में एएमएच का स्तर कम क्यों होता है?

अस्वस्थ जीवनशैली, खराब खान-पान, नशीली चीजों का सेवन और स्ट्रेस के कारण कम उम्र की महिलाओं में एएमएच का स्तर कम हो सकता है।

एएमएच टेस्ट कब करना चाहिए?

जब महिला कही प्रयासों के बावजूत प्राकृतिक रूप से गर्भधारण करने में असफल होती है तो उसे एएमएच टेस्ट कराना चाहिए।

एएमएच स्तर ज़्यादा होने का क्या मतलब होता है?

जब महिला के अंडाशय में अधिक अंडे होते हैं तो एएमएच का स्तर अधिक होता है। उम्र के साथ एक महिला में एएमएच का स्तर कम होता है।

AMH टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये ब्लॉग पढ़िए