माँ-पापा बनने का एहसास होता है खास। पर कभी-कभी कुछ कारणवश कपल्स को बच्चा होने में कठिनाई हो सकती है, ये कपल्स मदत ले सकते है IVF, इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF Full Form in Hindi), यानी टेस्ट- ट्यूब बेबी तकनीक की।
आईवीएफ क्या होता है और कैसे होता है? – IVF kya hai?
आईवीएफ हिंदी – IVF Treatment in Hindi
शुरुवात से समझे तो नैचरल प्रेग्नेंसी के दौरान फर्टिलाइजेशन, यानि शुक्राणु और एग का मिलन फीमेल के अंदर होता है। जिसके बाद प्रेग्नन्सी रहती है और ९ महीने बाद बच्चा होता है. पर यदि, स्पर्म, यूटरस, फैलोपीयन ट्युब, या एग्ज़, में कोई भी प्रॉब्लम आती है जिसकी वजह से नैचरल प्रेग्नन्सी नहीं रह पाती तब IVF (आई वी एफ) तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
आईवीएफ सक्सेस रेट –
सभी आधुनिक उपचार और सक्षम डॉक्टरों के साथ, प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में IVF उपचार का सफलता दर 75-80% है। जबकि सफलता दर आपको गर्भधारण करने की आपकी संभावना का संकेत देते है, वे आपकी स्थिति के लिए विशिष्ट नहीं हैं। प्रोजेनेसिस में हमारे फर्टिलिटी विशेषज्ञ आपको IVF तकनीक का उपयोग करके आपकी सफलता की संभावना का उचित संकेत देंगे।
एक साल से आधिक काल बीतने के बाद भी यदि आप निसंतानता से परेशान है, तो आज ही अनुभवी IVF डॉक्टरो से अपना इनफर्टिलिटी कंसल्टेशन कराये।
आई वी एफ की प्रक्रिया – आईवीएफ कितने दिन में होता है?
IVF treatment step-by-step in Hindi
IVF एक लम्बी प्रक्रिया है जिसमे आम तोर पर ६-८ हफ्ते लग सकते है। आइये आई वी एफ प्रक्रिया (टेस्ट ट्यूब बेबी प्रोसेस) को शुरू से अंत तक विस्तार में जाने:
आई वी एफ डॉक्टर के साथ कंसल्टेशन:
IVF ट्रीटमेंट के शुरवाती तौर पर एक्सपर्ट फर्टिलिटी डॉक्टर के साथ आपकी स्थिति का विश्लेषण कर आपको ट्रीटमेंट के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जाता है।
जिसके बाद आपकी स्थिति के अनुसार योग्य आई वी एफ ट्रीटमेंट प्रक्रिया शुरू की जाती है।
ओवेरियन स्टिमुलेशन (Ovarian stimulation)
महिला से एक से अधिक अंडे प्राप्त होने के लिए इंजेक्शन दिए जाते है जिसे ओवेरियन स्टिमुलेशन कहा जाता है। क्योंकि जितने अधिक अंडे प्राप्त हो पाएंगे उतने अच्छे भ्रूण यानि एम्ब्र्योस बन पाएंगे।
स्पर्म सैंपल लेना (Sperm sample)
हर आईवीएफ सेंटर में एक कमरा होता है जहा सीमेन सैंपल कलेक्ट किया जाता है। सीमेन सैंपल लेने के बाद एंड्रोलॉजिस्ट्स अच्छे स्पर्म को अलग कर उनका शुद्धिकरण करते हैं।
फर्टिलाइजेशन (Fertilization)
सही जांच और परिक्षण के बाद लैब में अंडे और शुक्राणुओं को फर्टिलाइजेशन के लिए रखा जाता हैं, जो बादमे भ्रूण यानि एम्ब्र्योज बन जाता हैं।
भ्रूण स्थानांतरण (Embryo transfer)
३-४ दिन के परीक्षण के बाद स्वस्थ एम्ब्रयो महिला के गर्भ में डाला जाता है। साथ ही जहा भ्रूण को अधिक देख रेख की जरुरत होती है उन केसेस में 14 दिनों के बाद भ्रूण स्थानांतरण किया जाता है।
इस प्रकिया को मेडिकल भाषा में embryo transfer भी कहा जाता हैं।
गर्भावस्था की जांच (Pregnancy after IVF)
आई वी एफ प्रक्रिया के १४-१५ दिन बाद महिला की प्रेग्नेंसी टेस्ट कर गर्भधारणा (टेस्ट ट्यूब बेबी प्रेगनेंसी) की पुष्टि की जाती है जिसके बाद गर्भधारणा और बच्चे का जन्म एकदम प्राकृतिक तरीके से होता हैं।
आई वी एफ की जरुरत किसे है? आईवीएफ किसके लिए है?
इनफर्टिलिटी(इनफर्टिलिटी इन हिंदी) के कई कारणों पर आई वी एफ प्रभावी उपाय साबित हुआ है, साथ ही एडवांस्ड IVF ट्रीटमेंटस पुरुष बांझपन उपचार के लिए उपयोग किए जाते है।
जब कोई दूसरा पर्याय न दिखे तो डॉक्टर्स अक्सर IVF का चयन करते है।
आखिर आईवीएफ उपचार की जरुरत किसे है?
अगर आप या आपका पार्टनर इन स्थितियों का सामना कर रहे है तो आपको IVF की जरुरत पड़ सकती है।
- एंडोमेट्रियोसिस (IVF for endometriosis)
- ओव्यूलेशन संबंधित डिसऑर्डर (IVF for ovulation disorders)
- फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक या खराब होना (IVF for fallopian tubes)
- फाइब्रॉइड्स (IVF for fibroids)
- अस्पष्टीकृत इनफर्टिलिटी (IVF for unexplained fertility)
- आनुवंशिक विकार (IVF for genetic problems)
- पुरुष इनफर्टिलिटी (IVF for male infertility)
आईवीएफ के क्या फायदे है?
Benefits of IVF Treatment in Hindi
आईवीएफ(इनफर्टिलिटी का इलाज) कई कपल्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं, साथ ही इस प्रक्रिया के फायदे अनगिनत है। स्वस्थ गर्भधारणा स्वस्थ शिशु के जन्म से लेके गर्भपात का खतरा कम करने तक IVF लाखो जोड़ो के लिए फायदेमंद रहा है।
आइये IVF के फाईदो को विस्तार में जाने:
स्वस्थ गर्भधारणा व स्वस्थ बच्चे की संभावना
इस प्रक्रिया में स्वस्थ अंडे व स्वस्थ शुक्राणुओं का चयन किया जाता है जिससे स्वस्थ गर्भधारणा की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, IVF प्रक्रिया दम्पति को वंशानुगत बीमारी या क्रोमोसोमल समस्याओं की जांच के लिए भ्रूण की स्क्रीनिंग करने का विकल्प प्रदान करती है। जेनेटिक स्क्रीनिंग जैसी एडवांस्ड तकनीक जेनेटिक बीमारी रोकने और एक स्वस्थ गर्भधारणा व स्वस्थ शिशु के जन्म में मदत करती है।
दाता शुक्राणु और अंडे का उपयोग कर सकते है:
यदि किसी शुक्राणु की क्वालिटी ख़राब हो या अंडे की क्वालिटी और संख्या कम हो तो IVF प्रकिया के साथ दाता शुक्राणु और अंडे का उपयोग किया जा सकता है। इससे पहली या दूसरी बार में सफल गर्भधारणा संभव है।
IVF सरोगसी के माध्यम से आपको माँ-पापा बनने का मौका देता है, अगर आप सरोगेसी के जरिए माता-पिता बनने का प्लान बना रहे हैं तो आईवीएफ उपचार आपके लिए एक बेहतर विकल्प है।
आप प्रेग्नेंसी का समय तय कर सकते है
IVF के जरिये आप अपने हिसाब से प्रेग्नेंसी तय कर सकते है। यदि आप फ़िलहाल करियर या नौकरी पर ध्यान देना चाहते है तो IVF आपको आपकी इच्छा अनुसार माता-पिता बनने की आजादी देता है।
इंफर्टिलटी पर श्रेष्ठ ट्रीटमेंट
स्पर्म, यूटरस, फैलोपीयन ट्युब, या एग्ज़, में कोई भी प्रॉब्लम आती है जिसकी वजह से नैचरल प्रेग्नन्सी नहीं रह पाती, जब IUI साइकल्स फेल होती है, गर्भपात की समस्या या कोई ट्रीटमेंट आपको सही नतीजा न दे तो IVF एक सही पर्याय साबित हो सकता हैिवफ के फायदे तोह कई है पर ivf प्रक्रिया के संभावित साइड-इफेक्ट्स है जिन्हे जानना उतना ही जरुरी है।
IVF के फायदे तो कई है पर IVF प्रक्रिया के संभावित साइड-इफेक्ट्स को जानना उतना ही जरुरी है।
- IVF प्रोसेस के दरम्यान कॉम्प्लीकेशन्स
- तनाव, हल्के क्रैम्प्स और कब्ज
- हेवी वेजाइनल ब्लीडिंग
- गर्भपात का खतरा
- एक्टोपिक प्रेगनेंसी
- समय से पहले प्रसव
- ओवेरियन हाइपरस्टिमुलेशन सिंड्रोम
घरबराने की बात नहीं, प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में आपकी जरुरत के अनुसार ट्रीटमेंट प्रदान किया जाता है, योग्य ट्रीटमेंट और अनुभवी IVF डॉक्टरों की मदत से आईवीएफ के साइड इफेक्ट्स का खतरा हमारे साथ ना के बराबर होता है।
इसी के साथ अनुभवी डॉक्टरों की टीम, ट्रीटमेंट के बाद भी आपके संपर्क में रहती है। आपकी हर जरुरत और प्रश्न का प्रोजेनेसिस में ध्यान रखा जाता है। निसंकोच रहे !
आईवीएफ में कितना खर्चा आता है?
आई वी एफ उपचार (IVF) का खर्चआपकी फर्टिलिटी आवश्यकताओं पर निर्भर करता है।
हर कपल की आवश्यक्ताए अलग होती है जिसकारण ट्रीटमेंट का खर्च हर दंपत्ति के लिए अलग होता है। आईवीएफ उपचार उपकरण जैसे माइक्रोस्कोप, इनक्यूबेटर विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए होते है जो अन्य देशों जैसे अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी से लाये जाते है।
साथ ही ivf का खर्च आपकी उम्ब्र, मेडिकल हिस्ट्री, आपके शहर, पहले फेल हुए IVF या IUI साइकल्स, फर्टिलिटी क्लिनिक और ivf डॉक्टरों का अनुभव, इन चीज़ो पर निर्भर करता है।
आईवीएफ एक ऐसा ट्रीटमेंट है जिसमें महंगे उपकरण और कुशल डॉक्टरों की जरूरत होती है। इसके अलावा, इस फर्टिलिटी प्रक्रिया के लिए एक विश्व स्तरीय फर्टिलिटी लैब और उपकरणों में नवीनतम तकनीक की आवश्यकता होती है जो इसे फिर से अन्य उपचारों की तुलना में अधिक महंगा बनाती है।
आई वी एफ के बाद सावधानी –
IVF प्रकिया से गुजर रहे हर दंपत्ति को भ्रूण स्थानांतरण के बाद इन चीज़ो का खास ध्यान रखना चाहिए जैसे:
- खुश और सन्तुष्ट रहें
- अत्यधिक आराम और काम दोनों से बचे
- काम हाल-चाल वाला व्यायाम करे
- समभोग से दूर रहे
भ्रूण स्थानांतरण के १४-१५ दिन बाद महिला की प्रेग्नेंसी टेस्ट कर गर्भधारणा(ट्यूब बेबी प्रेगनेंसी) की पुष्टि की जाती है, जिसके बाद गर्भधारणा और बच्चे का जन्म एकदम प्राकर्तिक तरीके से होता हैं । पर यदि सही तरीके से देख-भाल न की जाये, मानसिक और शारीरक रूप से महिला स्वस्थ न हो तो परिणाम गंभीर हो सकते है।
IVF तकनीक के बारे में कईयों के मन में कई सवाल आते होंगे, इसीलिए ये जरुरी है के आप ऐसे क्लिनिक जाये जहा IVF प्रोसेस पुरे एथिक्स और १००% ट्रांसपेरेंसी यनी पारदर्शकता के साथ की जाती हो ।
आईवीएफ के लिए फर्टिलिटी डॉक्टर को कैसे चुनें?
यदि आप आईवीएफ पर विचार कर रहे हैं तो एक विशेषज्ञ अनुभवी और भरोसेमंद डॉक्टर/ क्लिनिक का चयन करना महत्वपूर्ण है
मराठीत वाचण्यासाठी ह्या लिंक वर क्लिक करा:
सही क्लिनिक, एडवांस्ड तकनीक और डॉक्टरों के योग्य मार्गदर्शन के साथ हजारो जोड़ो की तरह आप भी पूरा कर सकते है अपना परिवार!
एक साल से आधिक काल बीतने के बाद भी यदि आप निसंतानता से परेशान है, तो आज ही अनुभवी IVF डॉक्टरो से अपना इनफर्टिलिटी कंसल्टेशन कराये: +91 70309 44041 WhatsApp : +91 94239 71620
अधिकतम पूछे जाने वाले आईवीएफ हिंदी से संबंधित प्रश्न:
IVF Questions in Hindi
आईवीएफ के लिए सही समय क्या है?
Answer: कपल्स को अक्सर सलाह दी जाती है कि आईवीएफ का चयन करने से पहले एक वर्ष के लिए नैचुरली गर्भधारण करने की कोशिश करें। जोड़े की उम्र यहां मुख्य भूमिका निभाती है, अगर दंपति की उम्र 30 साल से कम है तो उन्हें एक साल की कोशिश के बाद और यदि उनकी उम्र 30 साल से अधिक है तो 6 साल के अंदर फर्टिलिटी डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
आईवीएफ का फुल फॉर्म क्या है?
Answer: आईवीएफ – इन विट्रो फर्टिलाइजेशन
क्या आईवीएफ दर्दनाक होता है? (Is IVF Painful?)
Answer: हालाकि प्रक्रिया दर्दनाक नहीं है यह अनुभव हर एक के लिए अलग है। इसमें परेशान होने की कोई बात नहीं प्रक्रिया दरम्यान उपयोग की जाने वाली सुइयां भी दर्द पैदा करने के लिए बहुत पतली होती है। चाहे एग कलेक्शन की प्रक्रिया हो या भ्रूण स्थानांतरण प्रक्रिया आपको शायद ही कोई दर्द होगा।
आईवीएफ के कितने समय बाद आप प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं?
Answer: हालांकि ऐसे मामलों में इंतजार करना मुश्किल है, आप २ सप्ताह के अवधि के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कर सकती हैं।
क्या आईवीएफ बच्चे स्वस्थ होते हैं?
Answer: जी हाँ, आईवीएफ द्वारा पैदा हुए बच्चे स्वस्थ होते हैं। आईवीएफ एक विकसित तकनीक है जो बहुत सारे लोगों को संतान प्राप्ति की संभावनाएं प्रदान करती है।
आईवीएफ कितनी बार किया जा सकता है?
Answer: ऐसी तो कोई लिमिटेशंस नहीं है, अंतिम निष्कर्ष कपल द्वारा आईवीएफ डॉक्टर के साथ मिलकर निर्धारित किया जाता है।
आईवीएफ फेल होने के क्या कारण है?
Answer: आईवीएफ (IVF) फेल होने के कुछ सामान्य कारण हैं, जैसे महिला की उम्र, अनुरोधित अधिक या कम वजन, अशुद्ध खानपान या धूम्रपान, शारीरिक समस्याएं और गर्भाधान में समस्याएं।
आईयूआई और आईवीएफ में क्या अंतर है?
Answer: आईयूआई एक ऐसी प्रक्रिया है जहां शुक्राणु को सीधे गर्भाशय में रखा जाता है और फर्टिलाइजेशन की प्रक्रिया शरीर के अंदर होती है। दूसरी ओर आईवीएफ है जिसमें अंडो और स्पर्म्स का मिलन लॅब में किया जाता है।
Progenesis IVF
Progenesis IVF is the most successful IVF chain, having advanced fertility clinics in India. Creating miracles of birth since the past 40+ years, Progenesis team of fertility specialists has achieved the milestone of 6,000+ successful IVF pregnancies worldwide. With a whooping IVF success rate of 70-80%. Contact : +91 942 397 1620 / +91 703 094 4041