IVF स्पेशलिस्ट से पहली विजिट में कोन से प्रश्न पूछे?

IVF FAQS - Hindi
ये ब्लॉग आपको IVF स्पेशलिस्ट से सही प्रश्न पूछने के बारे में एक बेहतर जानकारी देगा। आईये, जानते है सारी कश्मकश को दूर कर, आप अपनी IVF ट्रीटमेंट की शुरवात आसान कैसे बना सकते है।

Share This Post

एक बार जो आपने सबसे बेस्ट IVF स्पेशलिस्ट चुन लिया, तो अगला बड़ा कदम होता है, अपॉइंटमेंट शेड्यूल करना। भावनाओ के बिच कई बार कपल्स अपनी पहली विजिट के दौरान कन्फ्यूज होते है की डॉक्टर से कोनसे प्रश्न पूछे? 

हम माँ- पापा कब बनेंगे?” इस स्पष्ट प्रश्न के अलावा और कौन से IVF प्रश्न पूछे जाएं। 

आपको और किस जानकारी की आवश्यकता है?

ये ब्लॉग आपको अपने IVF स्पेशलिस्ट से पहली विजिट में सही प्रश्न पूछने के बारे में एक बेहतर जानकारी देगा। आईये, जानते है सारी कश्मकश को दूर कर, आप अपनी IVF ट्रीटमेंट की शुरवात आसान कैसे बना सकते है।

IVF से संबंधित प्रश्न:

IVF उपचार का विकल्प चुनने से पहले हमें कब तक नैसर्गिक रूप से गर्भधारण करने की कोशिश करनी चाहिए?  

आपके रिपोर्ट को सही से समज़ने के बाद आपके फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट आपको यह निर्णय लेने में मदद कर सकते है कि आपको कितने समय तक प्रयास करते रहना चाहिए। 

जबकि ये सब आप और आपके साथी की उम्र, आप कितने समय से कोशिश कर रहे हैं, और आपके उपचार के इतिहास पर निर्भर करता है,  ये आपकी जीवनशैली की आदतों पर भी निर्भर करता है।

इसलिए, किसी फर्टिलिटी एक्सपर्ट या सही फर्टिलिटी क्लिनिक से इन फैसलों को सही तरीके से लेने से योग्य परिणाम प्राप्त करने और अनावश्यक चिंताओं से बचने में मदद मिल सकती है।

IVF उपचार शुरू करने से पहले कौन सी टेस्ट्स करने की आवश्यकता है?

आगे बढ़ने से पहले, आपको और आपके फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट को आपकी फर्टिलिटी स्थिति के संभावित मूल कारणों की अच्छी समझ होनी चाहिए।

इस प्रकार, फर्टिलिटी उपचार का निर्णय लेने से पहले आपका डॉक्टर आपके HB, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर आदि की जांच के लिए पहले कुछ फर्टिलिटी परीक्षणों के लिए जाएगा। ये परीक्षण महिलाओं में अंडाशय की स्थिति और अंडे के उत्पादन की जांच करने में मदद करते हैं।

इसके साथ ही, आपके पति को भी IVF प्रक्रिया शुरू करने से पहले वीर्य विश्लेषण परीक्षण करवाना होगा।

क्या हमें तुरंत IVF ट्रीटमेंट शुरू करना होगा ?

एक बार आपके इनफर्टिलिटी का कारण पता चल जाये, तो आप और आपके डॉक्टर IVF उपचार शुरू करने का सही समय निर्धारित कर सकते हैं। अधिकतम इन मामलो में डॉक्टर की सलाह के साथ जानेका मशवरा  दिया जाता है। 

क्योंकि एंडोमेट्रियोसिस या कम ओवेरियन रिज़र्व जैसे केसेस में आगे जाके स्तिथि और ख़राब ना हो इसीलिए जल्द से जल्द ध्यान देने की आवश्यकता होती है। 

दूसरी ओर, यदि इनफर्टिलिटी किसी शारीरिक कारण से है, जैसे ट्यूबल स्कारिंग या वंशानुगत असामान्यता, तो आपको IVF उपचार शुरू करने से पहले सर्जरी भी करनी पड़ सकती है।

IVF प्रक्रिया कितने समय तक चलने की उम्मीद है?

हर इनफर्टिलिटी केस आपकी शारीरक स्तिथि और दवाओं पर आपके शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। 

प्रक्रिया की शुरवात होती है महिलाओं में एग रिट्रीवल और स्टिमुलेशन के बीच, जो 10-14 दिनों तक होती है।

फर्टिलाइजेशन और हेअल्थी एम्ब्र्यो के निर्माण में लगभग अगले दो सप्ताह लगते हैं। इसके बाद एम्ब्र्यो ट्रान्सफर प्रक्रिया की जाती है, जो आमतौर पर स्त्री के मासिक चक्र के 19 से 21 दिनों के बीच होती है। इसके बाद इम्प्लांटेशन के लगभग 10 दिनों के बाद गर्भावस्था रक्त परीक्षण किया जाता है।

मूल रूप से, IVF के एक पूर्ण चक्र में लगभग तीन सप्ताह लगते हैं। पर यदि चरणों को अलग-अलग भागों में विभाजित कर दिया जाए तो ये प्रक्रिया और भी लम्बी हो जाती है। 

फर्टिलिटी क्लिनिक किस प्रकार एम्ब्र्यो ट्रांसफर करता है 

 ये निर्णय लेने के लिए सभी कारणों पर विचार करने की आवश्यकता होती है, मुख्यतः आपका शरीर इन दवाओं पर किस प्रकार प्रतिक्रिया देगा। 

फ्रेश या फ्रोजन एम्ब्र्यो ट्रांसफर आपके फर्टिलिटी टेस्ट्स के परिणामों पर भी निर्भर करता है जो प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन के स्तर को मापते है। 

IVF और एम्ब्र्यो ट्रांसफर की प्रक्रिया में आगे बढ़ने से पहले फर्टिलिटी क्लिनिक को अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट (ultrasound report) और आपके गर्भाशय के अस्तर की स्थिति का भी अध्ययन करना होगा, जिसके बाद आपके डॉक्टर की सलाह के अनुसार आप फ्रेश या फ्रोजन एम्ब्र्यो ट्रांसफर (embryo transfer) का चयन कर सकते है। 

फर्टिलिटी क्लिनिक का सक्सेस रेट, प्रेग्नन्सी और जन्म दर 

आपके फर्टिलिटी क्लिनिक का जीवित जन्म दर और IVF गर्भावस्था दर जानने से आपको सफलता की संभावना निर्धारित करने में मदद मिलेगी, जो आपको फर्टिलिटी क्लिनिक के मानकों का एक बेहतर विचार देता है कि सफलता दर वास्तव में उनके लिए क्या मायने रखती है।

फर्टिलिटी क्लिनिक किस प्रकार एम्ब्र्यो ट्रांसफर की सिफारिश करता है, सिंगल एम्ब्र्यो ट्रांसफर या मल्टीपल एम्ब्र्यो ट्रांसफर 

एक समय था जब IVF उपचार के सफलता दर बढ़ाने के लिए मल्टीपल एम्ब्र्यो ट्रांसफर  पर भरोसा करते थे। हालाकि बदलते समय और प्रगत तकनीक के वजह से अब एक सिंगल एम्ब्र्यो ट्रांसफर भी संभव है!

इसीलिए, IVF ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले यह जान लें कि आपका फर्टिलिटी क्लिनिक किस प्रकार एम्ब्र्यो ट्रांसफर की सिफारिश करता है।

IVF उपचार के साथ मेरी सफलता की संभावना कितनी है?

पहले ये जानले, के आपके फर्टिलिटी क्लिनिक का IVF सफलता दर आपकी व्यक्तिगत संभावनाओं से अलग है।

एक अनुभवी फर्टिलिटी डॉक्टर आपको विभिन्न कारणों जैसे उम्र, इनफर्टिलिटी के कारण, ओवेरियन रिजर्व, शुक्राणु की गुणवत्ता, गर्भाशय की परत आदि का अध्ययन करने के बाद ही आपकी सफलता की संभावनाओं को समझने में मदद करेगा।

इसे स्पष्ट करने से आपको शुरुआत से ही अपने IVF उपचार से योग्य और सही अपेक्षाएं रखने में मदद मिलेगी।

IVF उपचार दौरान प्रेग्नेंसी साइड-इफेक्ट्स या प्रेग्नेंसी रिस्क के लिए किस प्रकार तैयार रहना चाहिए?

IVF उपचार एक शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया हो सकती है। खासकर पीसीओडी वाली महिलाओं में ओवेरियन हाइपर-स्टिमुलेशन सिंड्रोम (OHSS) के जोखिम हैं, हालांकि ये लक्षण 5-10 दिनों में दूर हो जाएंगे, सबसे महत्वपूर्ण ये है कि आप तैयार रहें।

इसके अलावा, IVF ट्रीटमेंट दौरान रोज़ के इंजेक्शन और हाई डोस वाली दवाई दर्ददायी हो सकती है, जो पेट दर्द और हल्की सूजन का कारण बन सकती हैं।

सुनिश्चित करें कि आप किसी भी संभावित प्रतिकूल प्रभाव से पूरी तरह अवगत हैं। इससे आपको अपने स्वयं के लक्षणों पर नज़र रखने में मदद मिलेगी ताकि आप किसी भी संभावित समस्या के बारे में अपने फर्टिलिटी क्लिनिक को रिपोर्ट कर सकें, इससे पहले कि स्थिति कुछ और गंभीर हो जाए।

ना उपयोग किये गए एम्ब्र्योस का क्या होगा?

ये जान ले के आपका फर्टिलिटी क्लिनिक ना उपयोग किये गए एम्ब्रियोस का क्या करेगा। आदर्श रूप से, उन्हें आपकी अनुमति के बिना किसी भी एम्ब्रियो के साथ कुछ भी करने का हक नहीं है। 

यह पूरी तरह आप पर निर्भर है कि आपको बाकी एम्ब्र्योस के साथ क्या करना चाहिए। आप या तो उन्हें भविष्य में उपयोग के लिए रख सकते हैं या बाकि इनफर्टाइल कपल्स को दान कर सकते हैं।

सही  विकल्पों के साथ, आप अपना निर्णय स्वयं ले सकते हैं।

IVF ट्रीटमेंट का खर्चा कितना हो सकता है?

IVF उपचार का खर्च पहले से जानना हमेशा अच्छा होता है ताकि आप उसके अनुसार योजना बना सकें। 

साथ ही अपने डॉक्टर से उन सभी उपचार शुल्कों और किसी भी अन्य सेवाओं के बारे में पूछने में संकोच न करें जो आपका फर्टिलिटी क्लिनिक प्रदान करेगा।

अंततः 

IVF गर्भावस्था के जोखिम को कम करने के लिए कभी-कभी आपको केवल प्रश्नों की एक सरल सूची की आवश्यकता होती है कुछ अन्य IVF प्रश्न आपकी मदत कर सकते है, जैसे: 

  • आपकी पिछली मेडिकल हिस्ट्री जो प्रेग्नन्सी से संगठित हो।
  • अन्य दवाएं या सप्लीमेंटस जो जटिलताओं को बढ़ा सकते हैं।

एक सही कदम और आपके भी घर खिलेंगी नन्ही किलकारियां !  अनुभवी डॉक्टरों और अत्याधुनिक फर्टिलिटी तकनीक की मदत से, कई जोड़ों ने प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में सही फर्टिलिटी उपचारो द्वारा माता-पिता होने की खुशी अनुभव की है।

यदि आप IVF उपचार पर विचार कर रहे हैं,  तो पाईये योग्य और फ्री फर्टिलिटी मार्गदर्शन प्रोजेनेसिस फर्टिलिटी सेंटर में। 

संपर्क करे: 7030944041, व्हाट्सएप – 9423971620

अधिकतम पूछे जाने वाले IVF (आईवीएफ) से संबंधित प्रश्न:

मुझे अपने आईवीएफ स्पेशलिस्ट से क्या प्रश्न पूछने चाहिए?

ट्रीटमेंट के दौरान कोई संदेह न रहे, इसीलिए अपना इलाज शुरू करने से पहले हर IVF से जुड़े प्रश्न को पूछे, चाहे वो उपचार से सम्बंधित हो या डॉक्टर द्वारा की जाने वाली IVF प्रक्रिया के बारे में। आप IVF ट्रीटमेंट के खर्चे और हॉस्पिटल से आपको इस प्रत्रिया के दौरान मिलने वाले सपोर्ट के बारे में भी पूछना चाहिए ।

क्या मुझे तुरंत आईवीएफ प्रक्रिया शुरू करनी होगी?

IVF उपचार शुरू करने का सही समय जानें क्योंकि एंडोमेट्रियोसिस या कम ओवेरियन रिज़र्व जैसी कुछ समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसी के साथ ट्यूबल स्कारिंग वंशानुगत असामान्यताओं के मामलों में आपको IVF उपचार शुरू करने से पहले सर्जरी भी करनी पड़ सकती है। 

फर्टिलिटी क्लिनिक का सक्सेस रेट, प्रेग्नन्सी और जन्म दर

आपके फर्टिलिटी क्लिनिक का जीवित जन्म दर और IVF गर्भावस्था दर जानने से आपको सफलता की संभावना निर्धारित करने में मदद मिलेगी, जो आपको फर्टिलिटी क्लिनिक के मानकों का एक बेहतर विचार देता है कि सफलता दर वास्तव में उनके लिए क्या मायने रखती है।

IVF उपचार शुरू करने से पहले कौन सी टेस्ट्स करने की आवश्यकता है?

फर्टिलिटी उपचार का निर्णय लेने से पहले आपका डॉक्टर आपके HB, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर आदि की जांच के लिए पहले कुछ फर्टिलिटी परीक्षणों के लिए जाएगा। इसके साथ ही, आपके पति को भी IVF प्रक्रिया शुरू करने से पहले वीर्य विश्लेषण परीक्षण करवाना होगा।

IVF उपचार दौरान प्रेग्नेंसी साइड-इफेक्ट्स या प्रेग्नेंसी रिस्क को समझे

IVF उपचार एक शारीरिक और भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया हो सकती है। खासकर पीसीओडी वाली महिलाओं में ओवेरियन हाइपर-स्टिमुलेशन सिंड्रोम (OHSS) के जोखिम हैं, हालांकि ये लक्षण 5-10 दिनों में दूर हो जाएंगे, सबसे महत्वपूर्ण ये है कि आप तैयार रहें।

Subscribe To Our Newsletter

Get updates and learn from the best

More To Explore

Ovarian Follicle And Its Role in Fertility

Ovarian follicles are tiny sacs full of fluid, located inside a woman’s ovaries. They secrete hormones that impact different stages of the menstrual cycle. Ovarian follicles have the ability to release an egg every month for fertilization.

पुरुष वंध्यत्वाचे एक कारण : वेरिकोसिल

वेरिकोसिल म्हणजे पुरुषांच्या टेस्टिक्युलरमधील एका किंवा दोन्ही अंडकोषातील नसा वाढतात. हि स्थिती प्रामुख्याने पुरुषांचे फर्टिलिटी परिणाम बिघडवते. बाळ होण्यात अडचणी येऊ शकतात. पण चिंता करण्याचे कारण नाही. सर्जिकल उपचार, नॉन सर्जिकल उपचार आणि आधुनिक फर्टिलिटी उपचारांनी गर्भधारणा शक्य आहे.